फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूफी व क्लासिकल नगमों ने बांधा समां

Mon, 16 Nov 2015 11:49 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ महोत्सव के अंतर्गत होने वाली सिंगिंग प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में बच्चों ने कई विधाओं में परफार्मेंस दी। जहां एक तरफ जूनियर व सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों की आवाज ने क्लासिकल, सूफी और बॉलीवुड गानों की परफार्मेंस दी। वहां नगर की महिलाओं के साथ-साथ संगीत के पुराने दिग्गजों ने भी नगमें सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


सोलो वर्ग में होने वाली प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की सदस्य जरीना बेगम, हरीओम शर्मा व नसीर अलवी की ज्यूरी को हर ग्रुप में टॉप छह का चयन करने में अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ी। 14 वर्ष तक के जूनियर वर्ग में बच्चों के सुर, ताल, लय, भाव के साथ वाद्य यंत्रों के तालमेल को देख श्रोताओं ने तालियां बजाईं।

सह प्रतियोगिता प्रभारी मो. जाहिद ने बताया कि अंकों के आधार पर विजेता व उपविजेता सहित दोनों ग्रुपों के 12 प्रतिभागियों का परिणाम सुरक्षित कर लिया गया है। जिनके नाम अगले माह होने वाले महोत्सव मंच पर परफार्मेंस के बाद घोषित किए जाएंगे। इस मौके पर सुशांत सिंह, इंदिरा दुबे, प्रदीप प्रधान, जीतू गुप्ता, रमेश शर्मा, सुधा प्रधान, हिमांशु सक्सेना, सुनील सत्या, राजीव कुमार, शशिकांत शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें