फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पहले प्रयास में जेईई मेंस की परीक्षा में मिली सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। इंटरमीडिएट के छात्र ने पहले ही प्रयास में जेईई मेंस की परीक्षा में छात्र सार्थक सक्सेना ने 98.5 परसेंटाइल प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। जानकारी मिलने पर परिजनों व शुभचिंतकों ने बधाई दी।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी अनूप सक्सेना के पुत्र सार्थक ने सीबीएसई बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है, जिसका परिणाम अभी नहीं आया है। इंटरमीडिएट में पढ़ाई के दौरान ही उसने जेईई मेंस के लिए आवेदन किया था। अप्रैल माह में उसने परीक्षा दी थी।
परीक्षा परिणाम घोषित होने पर सार्थक ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की। अपनी सफलता पर छात्र सार्थक ने बताया कि बाबा स्व. रामभरोसे सक्सेना व दादी स्व. विनोदिनी सक्सेना ने सदैव उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। आज वह जीवित नहीं हैं, लेकिन यह सफलता उन्हीं की देन है। बताया मां मीतू सक्सेना ने भी उन्हें निरंतर कड़े अनुशासन में रखा है।
विज्ञापन

सार्थक ने छात्रों को टिप्स देते हुए बताया कि नियमित दिनचर्या और निरंतर अभ्यास ही सफलता की एकमात्र कुंजी है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। जेएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक डा. आत्माराम शर्मा, मैनेजर हिमांशु सक्सेना, डाॅ. शैलेंद्र मिश्रा, संदीप प्रताप वर्मा सहित नगर के कई लोगों ने सार्थक को बधाई दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें