फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्याकर शव फंदे से लटकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में माता-पिता को उनकी नाबालिग बेटी का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। पिता ने एक युवक पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन




इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की सुबह कमरे के कुंडे में रस्सी के फंदे से लटका नाबालिग बेटी का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को पारिवारिक कार्यक्रम में परिवार समेत शामिल होने गए थे। 16 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे पड़ोसी ने फोन कर घटना की जानकारी दी।
घर पहुंचे तो बेटी का शव फंदे से लटकता मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि कनेकपुर गांव निवासी विवेक मंगलवार की देर बेटी को घर में अकेला देखकर अंदर घुस गया। दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसकी हत्या करके शव फंदे से लटका दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष आनंद मिश्रा ने बताया कि टीम गठित कर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


आरोपी को घर से निकलते हुए गांव वालों ने देखा
किशोरी का पिता अपनी पत्नी के साथ हाथरस स्थित अपनी ससुराल गया था। मंगलवार देर रात आरोपी को घर से निकलते ग्रामीणों ने देखा था। इसके बाद ग्रामीणों ने ही उन्हें सूचना दी थी। बुधवार सुबह परिजन घर पहुंचे तो नजारा देखा बिलख पड़े। वहीं, मृतका के पिता केरल में बर्फ बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। खेती देखने के लिए कुछ दिनों पहले ही घर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें