चपुन्ना। बारिश होने पर प्राथमिक स्कूल में जलभराव की समस्या से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य सड़क से नीचे होने के कारण बारिश का पानी स्कूल में भर जाता है।
शनिवार को बीडीओ हसेरन रामसिंह और ग्राम पंचायत सचिव धीरेंद्र प्रताप ने स्कूल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। स्कूल परिसर सड़क से नीचे होने के साथ ही किनारे बने नाले का ज्वाइंट अधूरा है। इससे बारिश का पानी ढाल के सहारे स्कूल परिसर में पहुंच जाता है। जलभराव के कारण बच्चों को कक्षाओं तक पहुंचने में दिक्कत होती है और पठन-पाठन भी प्रभावित होता है। ग्रामीणों ने समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। बीडीओ ने ग्राम पंचायत सचिव धीरेंद्र प्रताप को नाले का अधूरा ज्वाइंट पूरा कराने और स्कूल से पानी की समुचित निकासी के लिए स्थायी व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।