फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम अंक वालों को सेल्फ फाइनेंस का सहारा

Mon, 13 Jul 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी कॉलेज में दाखिला न होने की सूरत में छात्र सेल्फ फाइनेंस कॉलेज की शरण ले रहे हैं। चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय में बीए, एमए में दाखिला लेने के लिए छात्रों की लंबी लाइन लग रही है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर पीएसएम डिग्री कालेज में योग्यता सूची निरस्त हो जाने और मेरिट हाई जाने की आशंका में छात्रों ने सेल्फ फाइनेंस महाविद्यालयों में दौड़ लगानी शुरू कर दी है। राजकीय महिला डिग्री कालेज में फार्मों की बिक्री का कार्य बंद हो गया है। आगामी 15 जुलाई को योग्यता सूची का प्रकाशन होगा। चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य ओपी शर्मा ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में 600 सीटें निर्धारित है।

400 आवेदनों की बिक्री हुई है। 250 आवेदन भी जमा हो चुके हैं। एमए शिक्षा शास्त्र में 60 सीटें हैं, जो कि फुल हो चुकी हैं। एमए समाज शास्त्र में 60 सीटें 55 आवेदन, हिंदी में 60 सीटें 45 आवेदन, अंग्रेजी में 60 सीटें 70 आवेदन बिके हैं। प्राचार्य ने कहा कि पिछले वर्षो में योग्यता सूची जारी नहीं की गई थी। इस बार भी योग्यता सूची जारी होने की गुंजाइश कम है। उन्होंने कहा कि बीस जुलाई तक सभी कक्षाओं की दाखिले की प्रक्रिया को खत्म कर लिया जाएगा। एक अगस्त से कक्षाओं का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन


समस्याओं का नहीं हो पा रहा निदान
राजकीय महिला डिग्री कालेज में प्रभारी प्राचार्य पद की जिम्मेदारी राजकीय डिग्री कालेज अनौगी के प्राचार्य ब्रहम्मदेव के पास है। वह महाविद्यालय में कभी-कभार ही आते हैं। इस दौरान आवेदन सहित अन्य समस्याओं से परेशान छात्राओं की कोई सुनने वाला नहीं है। प्रवक्ता डा.सोनू पुरी, विद्या वर्मा का कहना है कि उनके पास किसी तरह का अधिकार न होने से वह असमर्थ हैं। उनके पास आवेदनों की जांच का कार्य है। उसको किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें