फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ, मैनपुरी के परीक्षार्थी देंगे पीईटी, शहर के सभी स्कूल रहेंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के कुल 16 केंद्रों पर लखनऊ और मैनपुरी जिलों के 25,632 परीक्षार्थी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) देंगे। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गईं हैं। भीड़ व संसाधन को देखते हुए 15 अक्तूबर को नगर पालिका परिषद क्षेत्र के सभी बेसिक, माध्यमिक व महाविद्यालयों में छुट्टी कर दी गई है। जिले में क्रिस्तु ज्योति एकडमी जलालपुर पनवारा को छोड़कर सभी परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय पर ही बनाए गए हैं।
विज्ञापन

एडीएम गजेंद्र कुमार ने बताया कि 15 और 16 अक्तूबर को दो-दो पालियों में पीईटी होगी। एक पाली में 6,408 और चारों पाली में कुल 25,632 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की ओर से आयोजित होने वाली प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी।
डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने बताया कि कई जनपदों से बड़ी संख्या में परीक्षार्थी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में शामिल होंगे। साथ में अभिभावक भी आएंगे, यातायात बाधित न हो कन्नौज शहर के ही शासकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, नगर क्षेत्र के बेसिक शिक्षा परिषद के सभी शिक्षण संस्थान 15 अक्तूबर को बंद रहेंगे। 16 को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहता है। शहर में जाम की स्थिति और परीक्षार्थियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके लिए प्रमुख चौराहों समेत आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे कटों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

---------------
निशुल्क ठहरने के भी इंतजाम
डीएम ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड कन्नौज के निकट सुविधा काउंटर लगेंगे। बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को 14 व 15 अक्तूबर की रात में ठहरने/विश्राम करने के लिए डीपीएस पब्लिक स्कूल सरायमीरा और अशोक दुबे इंटर कॉलेज शिवाजी नगर में नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी।
-------------------
कंट्रोल रूम बना, दिक्कत होने पर बजाएं घंटी
पीईटी के लिए कलक्ट्रेट के कमरा नंबर-49 में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका नंबर 9454465005 है। कंट्रोल रूम के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार है, जिनका मोबाइल नंबर 9084119911 है। इसके अलावा डीआईओएस के वरिष्ठ लिपिक अखिलेश वर्मा मोबाइल नंबर 8923926030, नगर पालिका परिषद के कर्मी जागेश कुमार मोबाइल नंबर 8528796540, उच्च प्राथमिक स्कूल तिखवा के अनुदेशक प्रदीप कुमार मोबाइल नंबर 8115370861 और अनुदेशक शैलेश जयंत मोबाइल नंबर 9198035119 की ड्यूटी कंट्रोल रूम में लगाई गई है। सभी अधिकारी व कर्मचारी दो दिनों तक सुबह सात बजे से परीक्षा की समाप्त होने तक ड्यूटी पर रहेंगे। जो भी समस्याएं आएंगी उनका निराकरण कराएंगे। बस और रेलवे स्टेशन पर सहायता बूथ केंद्र भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें