फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र का अपहरण, पांच लाख की फिरौती मांगी

Sun, 23 Oct 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सौरिख। कालेज गए छात्र का रास्ते से अपहरण हो गया। अपहर्ताओं ने छात्र के भाई व बहन के पास फोन कर पांच लाख रुपये फिरौती मांगी है। छात्र के पिता ने थाने में अपहरण की तहरीर दी है। सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम चटोरापुर निवासी रामसेवक वर्मा ने दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा आशीष कुमार (15) अपनी बड़ी बहन तिर्वा के ग्राम ज्योरापुर्वा निवासी ममता पत्नी चरनलाल के घर रहकर महेंद्र नीलम जनता इंटर कालेज में कक्षा नौ में पढ़ता है। तीन-चार दिन पहले वह गांव आया था।
विज्ञापन


21 अक्तूबर की सुबह छह बजे कालेज जाने का बात कहकर घर से बाइक से निकला था, लेकिन कालेज नहीं पहुंचा। 22 अक्तूबर को उसके बड़े बेटे प्रदीप के मोबाइल पर किसी ने फोन कर कहा कि यदि अपने भाई को सही-सलामत चाहते हो तो पांच लाख की व्यवस्था करो। इसके बाद उसकी छोटी बेटी ग्राम खैरासुरसी निवासी रमता पत्नी रिंकू के पास फोन कर फिरौती मांगी। दोनों ने उन्हें इसकी जानकारी दी। उन्होंने थाने में अपहरण की तहरीर दी है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी व वह स्वयं छात्र के घर गए थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें