फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को कराया कोतवाली भ्रमण

Sun, 15 Mar 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मित्रसेनपुर की छात्राओं को रविवार को सदर कोतवाली का भ्रमण कराया गया। इस दौरान सदर क्षेत्राधिकारी ने छात्राओं को मालखाना, हवालात, जवानों के बैरक सहित अन्य स्थलों का भ्रमण कराकर पुलिस के तौर तरीके के बारे में बताया।
विज्ञापन


सदर सीओ करन सिंह ने बताया कि थाने में आने वाले हर पीड़ित की शिकायत दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाती है। उन्होंने छात्राओं को कार्यालय में ले जाकर मुकदमे को लिखा-पढ़ी से संबंधित पहलुओं को भी समझाया। कहा कि किसी तरह की आपदा होने पर पुलिस की मदद के लिए वह 100 नंबर डायल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा प्रदेश सरकार की ओर से छेड़छाड़ सहित अन्य घटनाओं को रोकने के लिए 1090 नंबर की शुरुआत की गई। इस नंबर पर कभी भी नंबर डायल कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। सीओ ने कहा कि इस नंबर की सबसे खास बात यह है कि शिकायत करने वाली महिला अथवा छात्रा की पहचान गोपनीय रखी जाएगी, और जो भी उसे परेशान कर रहा है, उसके खिलाफ त्वरित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


सदर कोतवाली प्रभारी भुल्लन यादव ने कहा कि पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि असामाजिक तत्वों को पकड़ने के लिए पुलिस को सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि छात्राएं हर छोटी से बड़ी घटनाओं को अपने अभिभावकों को अवश्य बताएं। इस मौके पर विद्यालय की वार्डेन रश्मी मिश्रा, प्रदीप औदिच्य, मनीषा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें