फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्र की मौत, भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। देर रात घर लौट रहे स्कूटी सवार भाइयों को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय एक भाई ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे भाई को इलाज के लिए कानपुर रेफर कर किया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर रौनी निवासी उवैदुल (19) कक्षा 12 का छात्र था। गुरुवार की रात 10 बजे वह भाई अनस के साथ सरायमीरा रेलवे स्टेशन से घर जा रहा था। मानपुर रोड स्थित एक मैरिज हॉल के समीप अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में पहुंचे ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दोनों भाई सड़क पर गिर गए। तभी ट्रैक्टर का पहिया उवैदुल के ऊपर से निकल गया। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोग सगे भाइयों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही उवैदुल ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। सूचना पर युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें