फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : मैगी के दो रुपये पड़े ज्यादा, तब सोचा लिख दें पीएम को पत्र

विज्ञापन
कृति दुबे से वार्ता करते एसडीएम अशोक कुमार। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। पढ़ाई के साथ बच्चों की खाद्य वस्तुओं के मूल्यों में वृद्धि को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजने वाली छात्रा से मिलने के लिए एसडीएम अशोक कुमार उसके घर पहुंचे। छात्रा ने बताया कि मैगी पहले पांच रुपये की मिलती थी। कुछ दिन पहले दुकान पर मैगी लेने पहुंची तो दुकानदार ने दो रुपये अधिक ले लिए। तब उसने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बिरतिया निवासी विशाल दुबे की पुत्री कृति दुबे (6) सुप्रभाष अकादमी में कक्षा एक की छात्रा है। शनिवार को उसने प्रधानमंत्री को पत्र भेजा था। इसमें महंगाई कम करने की मांग की थी।
कृति दुबे के पत्र को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मंगलवार को एसडीएम अशोक कुमार व चौकी इंचार्ज योगेंद्र शर्मा ने कृति दुबे से उसके आवास पर वार्ता की। प्रधानमंत्री को पत्र लिखने की प्रेरणा के बारे में पूछा तो छात्रा ने बताया कि अक्सर मम्मी और पापा महंगाई को लेकर जीएसटी को जिम्मेदार ठहराते हैं। आपस में बातें किया करते हैं। बच्चों की मैगी, पेंसिल, कापी, किताब व दूध सभी कुछ महंगा हो गया है। बच्चों की वस्तुओं पर महंगाई कम करने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर डाकघर में पोस्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें