फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सड़क हादसे में घायल छात्र की मौत

Tue, 07 Mar 2023 07:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। सड़क हादसे में घायल हुए छात्र की इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई। परिजनों ने दूसरी बाइक के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नादेमऊ चौकी के हड़ैया गांव निवासी श्याम सिंह का पुत्र मोहित (15) शुक्रवार को गांव के अनुज पुत्र हाकिम के साथ हाईस्कूल की परीक्षा देने सौरिख जा रहा था। उसी समय फर्रुखाबाद जनपद के जहानगंज थाना क्षेत्र के बरौल गांव निवासी जगरूप अपनी पत्नी अर्चना को भी पेपर दिलाने जा रहा था।
विज्ञापन

बहादुरपुर गांव के सामने दोनों बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई थी। हादसे में चारों घायल हुए थे, इनमें से मोहित को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया था। यहां इलाज के दौरान सोमवार को मोहित की मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें