फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सड़क हादसों में एक की मौत, आठ किसान घायल

Tue, 07 Mar 2023 07:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज, छिबरामऊ। अलग-अलग हुए सड़क हादसों में एक किसान की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

छिबरामऊ प्रतिनधि के अनुसार कोल्ड स्टोर से आलू डालकर घर लौट रहे ट्रैक्टर सवार किसान को डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे किसान की मौत हो गई। ड्राइवर घायल हो गया। सिकंदरपुर क्षेत्र के ग्राम हरीनगर निवासी रामसेवक शाक्य का पुत्र सोनू शाक्य (28) अपने गांव से ट्रैक्टर पर आलू लादकर सलेमपुर के आशा कोल्ड स्टोरेज आया था।
लौटते वक्त जैसे ही वह मां भगवती महाविद्यालय के पास पहुंचा, तभी ट्रैक्टर में तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर टिंकू पाल व सोनू शाक्य गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक डीसीएम को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायलों को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। सोनू शाक्य को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कन्नौज प्रतिनिधि के अनुसार जीटी रोड पर तेज रफ्तार कंटेनर ने आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार आठ किसान घायल हो गए। सभी किसान कोल्ड स्टोर में आलू भंडारित कर घर लौट रहे थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार रात करीब नौ बजे आटी और नारायणपुर गांव निवासी कुछ किसान सरोजनी कोल्ड स्टोरेज में आलू रखने आए थे। आलू रखने के बाद सभी घर लौट रहे थे। इस दौरान जीटी रोड पर मानीमऊ रेलवे स्टेशन के सामने कानपुर की ओर जा रहे कंटेनर ने किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे से चीख-पुकार मच गई और ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। हादसे में आटी गांव निवासी किसान सर्वेश, मंगल सिंह, शंभू, पुष्पेंद्र, मुन्नू और नारायणपुर गांव निवासी सुनील कटियार घायल हो गए। हादसे को अंजाम देकर चालक कंटेनर लेकर भाग निकला। ग्रामीणों ने घायल किसानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें