फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: घर के अंदर छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। घर के कमरे में छात्र ने फंदा लगाकर मंगलवार को जान दे दी। छात्र का शव लटका देखक परिजन में चीख-पुकार मच गई। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन


ग्राम परसपुर निवासी आकाश (18) बीए की पढ़ाई कर रहा था। पढ़ाई के साथ-साथ वह पिता का खेतीबाड़ी में भी सहयोग करता था। दोपहर में उसने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजन ने आवाज दी पर जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका पर जब परिजन खिड़की से अंदर झांके तो आकाश फंदे पर लटका मिला। यह देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

पड़ोसियों की मदद से परिजनों ने उसे नीचे उतार पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिता ने बताया कि आकाश शांत स्वभाव का था। उसका किसी से कोई विवाद भी नहीं था। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें