फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से छात्रा बेहोश होकर गिरी

Sat, 14 May 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
कुंवरपुर लोधपुर विद्यालय में बेहोश पड़ी छात्रा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गर्मी से स्कूल पढ़ने आई छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी। आनन-फानन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर लोधपुर में शनिवार सुबह कक्षा दो की छात्रा कल्पना (7) अचानक बेहोश होकर स्कूल के बरामदे में गिर पड़ी। प्रधानाध्यापक सर्वेंद्र दीक्षित ने संकुल प्रभारी ब्रजेशचंद्र वर्मा व छात्रा के परिजनों को  मामले की जानकारी दी। परिजन छात्रा को अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


इसी तरह प्राथमिक विद्यालय नगला तिजू के प्रधानाध्यापक शैलेंद्र दुबे ने बताया कि कक्षा तीन में पढ़ने वाला छात्र अमन कुमार भीषण गर्मी में अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। उन्होंने किसी तरह उसे प्राथमिक उपचार दिया। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय पटकुलिया और भीकमपुर सानी में भी बच्चे गर्मी से बेहाल दिखे। खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह पाल ने बताया कुंवरपुर लोधपुर में छात्रा के बेहोश होने की संकुल प्रभारी द्वारा जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें