फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जहरीले कीड़े के काटने से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। जहरीले कीड़े के काटने से छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। पहले दिन स्कूल जानी की तैयारियां धरी रह गईं। किशोर मौत से परिवार में गम का माहौल है।
विज्ञापन


तालग्राम थाना क्षेत्र के अतरौली गांव निवासी राजेश कुमार शाक्य खेती किसानी करते हैं। उनका पुत्र आर्यन (13) गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। गुरुवार को को शाम अपने स्कूल जाने की तैयारियों में लगा रहा। पिता ने बताया रात में सोते समय किसी समय जहरीले कीड़े ने आर्यन को काट लिया। हालत बिगड़ी पर रात में ही तालग्राम एक निजी चिकित्सक के पास लेकर गए। जहां आराम न होने पर शुक्रवार सुबह को सौ शैय्या अस्पताल छिबरामऊ भर्ती कराया। इलाज से फायदा न होने और हालात गंभीर हो जाने पर डाॅक्टरों ने रेफर कर दिया। फर्रुखाबाद लेकर जा रहा था रास्ते में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी एक पुत्री की बीमारी से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें