फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बारिश के बाद फिर बढ़ने लगा तापमान का ग्राफ

Fri, 28 Jun 2024 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। इसी हफ्ते लगातार हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया था। लगातार तीन दिनों तक अलग-अलग समय पर हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन अब फिर से मौसम अपने तेवर दिखाने लगा है। शुक्रवार को फिर से तापमान का का ग्राफ बढ़ गया। पूरे दिन उमस भरी गर्मी से लोग बेचैन रहे। दिन में कई बार बादल छाए पर बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन


मानसून की फुहार का सभी को इंतजार हैं। ऐसे समय में बारिश की बूंदों की जगह आसमान से सूरज के तेवर से लोग परेशान हैं। पिछले दो दिनों से सूरज के तेवरों के साथ उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। आसमान की ओर हर कोई निगाह लगाए है। दोपहर से पहले ही तपिश से लोग बेहाल रहे हैं। बारिश की उम्मीद लगाए लोगों को रिमझिम बूंदों के बजाए धूप से जूझना पड़ रहा है। शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 दर्ज किया गया। उमस में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। मानसून के साथ लोग अब झमाझम बारिश की राह ताक रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र यादव ने बताया कि अगले 48 घंटे में बारिश होने के आसार हैं। किसान अपनी मक्का और मूंगफली की फसल को सुरक्षित कर लें।



बिजली कटौती से मुसीबत

एक तो उमस भरी गर्मी ऊपर से बिजली की कटौती ने लोगों को परेशान कर रखा है। गर्मी के मौसम में पाॅवर कारपोरेशन बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने में बेहाल है। रोजाना हो रही कटौती और ट्रिपिंग से सप्लाई बाधित हो रही है। बिजली की कटौती से शहरी इलाकों में रहने वालों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें