फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र की मौत, भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। विशुनगढ़ लिंक रोड पर शनिवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार इंटर के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

कोतवाली छिबरामऊ के कुशलपुर निवासी संजय (19) भाई ऋषि (18) के साथ बाइक से शंकरपुर गांव में एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गए थे। रात आठ बजे लौटते समय विशुनगढ़ से जोत वाले लिंक रोड पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों को सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद घायल ऋषि को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि संजय हीरालाल वीएन इंटर कॉलेज छिबरामऊ में कक्षा 12 का छात्र था। भाइयों में अंकित, संजय और ऋषि, जबकि बहनों में ज्योति और सोनी हैं। बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष भागमल सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें