फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: फ्रीजर में करंट उतरने से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसेरन। गांव के बाहर लगे फ्रीजर से पानी पी रहा छात्र करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पाकर परिजनों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन



क्षेत्र के अरूहो गांव निवासी रणवीर सिंह का पुत्र प्रबल (8) बुधवार की शाम पांच बजे गांव में स्थित विटला देवी स्कूल के पास लगे फ्रीजर में पानी पीने गया था। करंट आने से वह फ्रीजर में चिपक गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जानकारी पाकर परिजनों में चीखपुकार मच गई। हादसे की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। रणवीर सिंह ने बताया कि उसके पांच बच्चों में चार बेटे तथा एक बेटी है। प्रबल घर में सबसे छोटा था। वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। प्रबल की मौत के बाद मां राममूर्ति समेत परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें