फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुपट्टे से फंदा लगाकर छात्रा ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। बहन से कहासुनी के बाद छात्रा ने दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन उसे लेकर 100 शैया अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी कामना की शनिवार को छोटी बहन मालती से घर में कामकाज करने को लेकर कहासुनी हो गई। छोटी बहन मालती व मां कुसुमा देवी घर की दूसरी मंजिल पर थे। तभी कामना ने घर के कमरे में कुंडे में दुपट्टा बांधकर फंदा लगा कर जान दे दी। कुछ देर बाद जब मालती कमरे में गई तो कामना को लटकते हुए देखा। उसके शोर मचाने पर मां व गांव के अन्य लोग आ गए और उसे 100 शैया अस्पताल लेकर पहुंचे। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कामना एमए की छात्रा थी और वह पांच बहनों में चौथे नंबर की थी। भाई राजीव गांव का प्रधान भी रह चुका है। इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
-------------------
08सीएचबीपी52: पिता से जानकारी लेते कोतवाल जयप्रकाश शर्मा। संवाद
आहत होकर युवक ने जहर खाकर जान दी
छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम नगला बाउरी निवासी इंद्रेश (22) ने किसी बात से आहत होकर घर के पास स्थित बगिया में जाकर जहर खा लिया। ग्रामीणों ने जब उसे अचेत हालत में पड़ा देखा तो जानकारी परिजनों को दी। परिजन युवक को लेकर 100 शैया अस्पताल पहुंचे। वहां उपचार के दौरान इंद्रेश की मौत हो गई। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने अस्पताल पहुंच कर परिजनों से पूछताछ की। पिता ने बताया कि इंद्रेश नोएडा में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें