फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दबंगों ने दीवार खड़ी कर बंद किया 50 साल पुराना रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। सार्वजनिक रास्ते पर दबंगों ने दीवार खड़ी कर उसे बंद कर दिया। रास्ता बंद होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। मामले को लेकर ग्राम निवासी ओमप्रकाश ने 19 सितंबर को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर रास्ते से अवरोध हटवाने की मांग की थी। तहसील दिवस में मौजूद अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

शिकायत के बाद कानूनगो यज्ञदत्त यादव और क्षेत्रीय लेखपाल तपन मिश्रा गुरुवार को गांव पहुंचे। टीम के साथ पुलिसकर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौजूद रहे। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर रास्ते का निरीक्षण किया। ग्रामीणों के अनुसार मौके पर विवाद के चलते टीम ने कार्रवाई नहीं की और बिना अवरोध हटाए ही वापस लौट गई। शिकायतकर्ता ओमप्रकाश का कहना है कि उक्त रास्ता सरकारी भूमि पर है और 50 साल से ग्रामीणों के आवागमन का प्रमुख साधन रहा है।
आरोप है कि कुछ लोगों ने दबंगई के बल पर सरकारी भूमि पर दीवार का निर्माण कर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजस्व टीम के बिना कार्रवाई लौटने के बाद मामले को लेकर ग्रामीणों में चर्चा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सार्वजनिक रास्ते पर अवैध रूप से खड़ा किया गया अवरोध नहीं हटाया गया तो आवागमन की समस्या और बढ़ सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके की जांच कर रास्ते से दीवार हटवाने और आवागमन सुचारु कराने की मांग की है। तहसीलदार अभिषेक मिश्रा ने बताया कि टीम गठित कर जमीन की पैमाइश कर सरकारी जमीन को चिह्नित किया जाएगा। सरकारी जमीन पर निर्माण होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें