फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौजः ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद पर ब्लॉक प्रमुख के घर पर पथराव व फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। सिकंदरपुर क्षेत्र के ग्राम रतनपुर में ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में पथराव के बाद फायरिंग से दहशत फैल गई। ब्लाक प्रमुख ने दबंगों पर पथराव व फायरिंग का आरोप लगाया है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सात युवकों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

रविवार की शाम सिकंदरपुर क्षेत्र के ग्राम रतनपुर में दो पक्षों में ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद हो गया। मारपीट के बाद पथराव व फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। मारपीट में गांव के सर्वेश व प्रमोद पुत्र देवदत्त घायल हो गए। जानकारी पर निरीक्षक हरीशंकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने दोनों पक्षों से सात युवकों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आए। ब्लाक प्रमुख मदन सिंह शाक्य ने पुलिस को बताया कि ट्रैक्टर निकालने के विवाद में दबंग उनके घर पर चढ़ आए और पथराव के साथ फायरिंग कर दी। दबंगों ने 15 से 20 राउंड फायर किए, इससे गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने बताया कि वे ब्लाक प्रमुख के कहने पर वह सीसी सड़क से ट्रैक्टर निकाल रहे थे, लेकिन उनके समर्थकों ने मारपीट व फायरिंग कर दी। पुलिस ने घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि ब्लाक प्रमुख द्वारा फायरिंग की बात बताई गई है लेकिन इसका प्रमाण नहीं मिला। अभी तक मामले की तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सात युवकों को हिरासत में लिया गया है, पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें