फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा हटवाने गई राजस्व व पुलिस टीम पर फेंके पत्थर

विज्ञापन
अहेर गांव में कब्जा हटवाने पहुंची पुलिस। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा। आबादी की जमीन पर कब्जे की शिकायत पर पहुंची राजस्व व पुलिस टीम की ग्रामीणों से काफी देर नोकझोंक हुई। बाद में लोगों ने मकान की छत से पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंके। कोई चुटहिल नहीं हुआ। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर कब्जा हटवा दिया।
विज्ञापन

कोतवाली के अहेर गांव में आबादी की सरकारी भूमि पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा था। शौचालय निर्माण के दौरान टैंक बनाने के लिए इसके पीछे की तरफ भूमि को छोड़ दिया गया था। गांव के लोगों ने खाली पड़ी भूमि पर कब्जा कर दीवार खड़ी कर दी। शौचालय की जगह पर कब्जे की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसील प्रशासन ने राजस्व टीम व पुलिस को कब्जा हटवाने के निर्देश दिए।
राजस्व व पुलिस टीम को देख कब्जेदार भड़क उठे। कब्जा न हटाने की जिद पर अड़ीं महिलाएं नोकझोंक करने लगीं। महिलाओं को आक्रोशित देख महिला पुलिस बुला लिया गया। इस दौरान कुछ लोग मकान की छत से ईंटें और पत्थर फेंकने लगे। पुलिस व राजस्व टीम ने ग्रामीणों को कार्रवाई का भय दिखाकर शांत करवाया। बाद में भूमि की पैमाइश करने बाद कब्जा हटवा दिया गया। कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पथराव नहीं हुआ है। सरकारी भूमि से कब्जे को समझा बुझाकर हटवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें