फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कूड़ा डालने के विवाद में चले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमोलर। कूड़ा डालने के विवाद में रविवार को दो पक्षों में लाठी-डंडे व ईंट पत्थर चले। मारपीट में दोनों पक्ष से चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन





तालग्राम क्षेत्र के अमोलर निवासी संदेश शर्मा ने बताया कि वह सड़क किनारे गड्ढे में कई सालों से घूरा डाल रहे हैं। दो दिन पहले पड़ोसी ने कूड़ा डालने पर विवाद कर दिया और ईंट-पत्थर चले थे। इसमें चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर मामला शांत करा दिया था। रविवार सुबह जब वह कूडा डालने गए तो गांव के दो लोगों ने मना किया। विरोध करने पर आरोपियों ने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से मारापीटा और ईंट-पत्थर चलाए। बचाने आए परिवार के राजीव को भी पीटा।
विज्ञापन

मारपीट में दोनों लोग घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के सुमित ने बताया कि कूड़ा डालने के विवाद आरोपियों ने उसे और भाई शोभित को मारपीट कर घायल कर दिया। डायल 112 पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा, जहां से राजीव, शोभित और सुमित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया का कहना है कि किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्षों पर शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें