फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी बारिश से खंभे ढहे, बस्ती में घुसा पानी

Thu, 06 Jul 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
गिरा खंभा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बेहरिन के 33 केवी विद्युत सब स्टेशन से इंदरगढ़ क्षेत्र के लिए एचटी लाइन राजकीय पालीटेक्निक से होती हुई गुजरी है। पालीटेक्निक के सामने विद्युत विभाग ने माइनर की पटरी पर सात सीमेंटेड पोल गाड़े थे। बुधवार की सुबह सभी पोल बारिश के चलते अचानक भरभराकर ढह गए। उस दौरान पालीटेक्निक कैंपस में छात्र और शिक्षक नहीं थे। मामले में एसडीओ विद्युत सुधांशु श्रीवास्तव ने बताया कि ढहे खंभे दुरुस्त कराने के लिए काम शुरू कराया जा रहा है।
विज्ञापन


दो दिन से हो रही बारिश से जगह-जगह जल भराव हो गया है। स्कूलों व कालेजों में भी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम रहीं। कई स्थानों पर सरकारी कार्यालयों, थाना परिसर में जल भराव होने से लोगों को परेशानी हुई। मौसम वैज्ञानिकों में आगामी तीन दिन तक रुक-रुक कर बारिश होने के संकेत दिए हैं।

इधर बारिश के बचने के लिए लोग बाजारों से पॉलिथीन खरीदते दिखाई दिए। दुकानदारों ने भी मौसम को देखते हुए पालीथिन व छातों के दाम बढ़ा दिए है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जलभराव हो जाने से कई वाहन डिवाइडर से टकराते बचे। जिसके बाद जेसीबी की मदद से बरसात के पानी के निकलने का रास्ता बनाया गया। लाख बहोसी में बारिश के कारण बिजली का पोल टूटकर गिर पड़ा। बिजली न होने के कारण बड़ा हादसा चल गया।
विज्ञापन


बारिश का असर इंदरगढ़ थाने में दिखाई दिया। जलभराव के कारण बिना वाहन के कोई भी कोतवाली के अंदर नहीं पहुंच सका। वहीं, लोहार बस्ती में जल भराव रहा। इसी प्रकार मरगांवा गांव में नाला चोक होने से जलभराव हो गया।

वर्जन
चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि उत्तरी हवाओं के मौसम में ठंडक बनी हुई है। मानसून भरपूर है। सूखी धरती को बारिश से राहत मिली है। सोमवार तक बारिश होने के आसार हैं। बुधवार को जिले में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 118.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। आसमान में बादल घिरे रहेंगे। इस दौरान लोग पीने का साफ पानी ही इस्तेमाल करें। गंदगी से बचें। अपने पशुओं को सूखे स्थान पर बांधे। बारिश से खेतों में जलभराव  होने से लोग पानी को हटाते भी नजर आए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें