कर्मचारियों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौजः गंगा घाट पर स्थित खनन ठेकेदार के कार्यालय से लाखों का सामान चोरी हो गया। पुलिस ने मौके का जायजा लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के दुर्जनापुर घाट पर खनन ठेकेदार अनुराग तिवारी का कार्यालय है। मंगलवार रात चोरों ने कार्यालय से एक जेनरेटर, इंवर्टर और दो बैट्री, कूलर, पंखा, स्टेब्लाइजर, सबमर्सिबल पंप, लोहे के पाइप और फर्नीचर पार कर दिए।
सुबह चोरी की सूचना मिलने पर ठेकेदार और कई भाजपा नेता मौके पर पहुंचे। सूचना पर मानीमऊ चौकी पुलिस ने छानबीन की। अनुराग के सहयोगी आकाश दुबे ने बताया कि चोर करीब ढाई लाख का सामान ले गए हैं। सदर कोतवाल एके सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।