फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूरे की चिंगारी से जले 10 घर

Sat, 25 Feb 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला कन्नौज
विज्ञापन
जला घ्‍ार देख्‍ाता बच्‍चा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमोलर (कन्नौज)। तालग्राम थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में घूरे की चिंगारी से लगी आग से 10 घर जल गए। मौके पर पहुंचे अफसरों ने पीड़ित परिवारों को तत्काल कोटेदार से मदद मुहैया कराई। पीड़ितों को सरकार की ओर से आर्थिक मदद दिलाने का भी भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


बेहटा गांव के बाथम मोहल्ले के कुछ लोग शुक्रवार की दोपहर खेतों में मवेशी चराने गए थे। कुछ लोग कांवर चढ़ाने के बाद आराम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के समीप घूरे की चिंगारी से कृपाल पुत्र भारत सिंह के मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लपटें देख खेतों में काम कर रहे आसपास के लोग दौड़ पड़े ।

ग्रामीणों ने मकान के पास बंधे मवेशियों को खोलकर हटा दिया। आग कृपाल के मकान के साथ सोनपाल पुत्र भारत, जयपाल पुत्र भारत, श्रीकृष्ण पुत्र झब्बूलाल, दिलीप पुत्र श्रीकृष्ण, प्रेम नारायण पुत्र श्रीकृष्ण, सुरेंद्र पुत्र सरमन, सरमन पुत्र झब्बूलाल, राम विलास पुत्र मंगूलाल, श्रीपाल पुत्र कन्हैयालाल के घरों को भी चपेट में ले लिया। घरों में रखा सामान धू-धू कर जलने लगा।
विज्ञापन


आग बुझती न देख ग्राम प्रधान महेंद्र प्रताप सिंह और भाजपा नेत्री रेखा त्रिपाठी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष आरपी पांडेय ने ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस बल के साथ हाईवे के पानी के टैंकर मंगाया गया। तब तक फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की सहायता से करीब तीन दो घंटे बाद आग पर काबू पाया।

सूचना पर पहुंचे एसडीएम उदयवीर सिंह, नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, कानूनगो गया प्रसाद, कानूनगो दिनेश दुबे के अलावा, लेखपाल भारत सिंह ने क्षतिपूर्ति का आंकलन किया है। एसडीएम ने आर्थिक सहायता के आश्वासन के साथ ही गांव के कोटेदार से मिट्टी का तेल और राशन उपलब्ध कराने के आदेश दिए। ग्राम प्रधान ने छाया के लिए पालीथिन उपलब्ध कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें