फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शीतगृह का भाड़ा कम कराने के लिए सपा का प्रदर्शन

Mon, 12 Jun 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मलिकपुर। हर साल की तरह इस साल भी कोल्ड स्टोरेज मालिकों ने आलू भाड़ा की दरों में बढ़ोतरी की है। इसको लेकर किसानों में आक्रोश है। इसको लेकर किसानों की ओर से एक सभा का आयोजन किया गया। बैठक में शामिल हुए सपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने किसानों की समस्या को धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने की बात कही। कहा कि अगर कोल्ड स्टोरेज का भाड़ा कम नहीं किया गया तो किसानों की इस समस्या को लेकर 14 जून को जिला मुख्यालय पर एक धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

बल्लापुरवा गांव में क्षेत्रीय किसानों की ओर से रविवार को एक सभा का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज मालिक किसानों से प्रति पैकेट 140 रुपये वसूल रहे है। सीएम ने पिछले माह पहले प्रति पैकेट 115 रुपये भाड़ा निर्धारित किया था। इसके बावजूद कोल्ड स्टोरेज मालिकों व अफसरों की साठगांठ के चलते मनमाने तरीके से किसानों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान है। फिर भी हमारे देश के किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य नहीं मिलता है। इससे किसान मजबूर होकर आत्महत्या कर लेता है। कहा कि किसानों की इस लड़ाई में सपा कंधे से कंधा मिलकर साथ खड़ी है। कहा कि 14 जून को किसानों की समस्या के समाधान के लिए जिला मुख्यालय पर सपा की ओर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक सोनू यादव, जीतपाल सिंह, सुरेश चंद्र, रामनरेश, मालिक चन्द शाक्य, देवेंद्र सिंह, अतीक हुसैन आदि मौजूद रहे।उधर छिबरामऊ में 14 जून को जिला मुख्यालय पर होने वाले किसान आंदोलन में भीड़ जुटाने के लिए सपा की बहवलपुर, प्रेमपुर व बहवलपुर में बैठकें हुईं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि किसानों के हक की लड़ाई सपा सड़कों पर उतर कर लड़ेगी, इसके लिए कोई भी कुर्बानी देने को हम सभी तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें