तालग्राम। सीएचसी तालग्राम में गर्भवतियों के साथ आने वाले तीमारदारों को सुविधा शुल्क देने के लिए जेब में रुपये डाल कर आना होगा। कारण है कि अस्पताल में प्रसव के नाम पर सुविधा शुल्क लिया जा रहा है। स्टाप नर्स से लेकर कर्मचारियों की जेब गर्म करनी पड़ेगी। नहीं तो जननी सुरक्षा का लाभ नहीं मिलेगा और महीनों चक्कर लगाते रहेंगे।
नवजात का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लोगों से सुविधा शुल्क वसूूला जा रह है।। लाभार्थियों ने अवैध वसूली की संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की पर कार्रवाई नहीं हुई है। इससे कर्मचारियों के हौसले बुलंद हो रहे है। कस्बे के मोहल्ला गढ़वाटोला निवासी अतुल तिवारी ने बताया कि पत्नी रीमा ने सीएचसी में 17 अप्रैल को पुत्र को जन्म दिया था। प्रसव कराने को पहले स्वास्थ्य स्टाफ ने टकराया फिर प्रसव के एवज में उनसे 2100 रुपये वसूले लिए। मोहल्ला नौसरा निवासी अरविंद शाक्य ने बताया कि चार मार्च को उनकी पत्नी गोल्डी के प्रसव के नाम पर उनसे हजार रुपये वसूले गए। जब वह बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने गए तो 200 रुपये की और मांग की गई। अभी तक जननी सुरक्षा योजना का लाभ भी नहीं मिला। जिसको लेकर वह स्वास्थ्य केंद्र के कई बार चक्कर लगा चुके है। इससे पहले भी लाभार्थियों ने संबंधित अधिकारियों से कई बार अवैध वसूली शिकायत कर चुके है। इसके बावजूद अवैध कमाई करने वाले कर्मियों पर लगाम नहीं लगाई जा सकी है, न कोई कार्रवाई की गई है। जबकि अस्पताल के संबंधित अधिकारी मामले की लीपापोती में लगे रहते है। पूर्व सभासद मधुवन मिश्रा ने इस मामले की शिकायत अब डिप्टी सीएम से करने की बात कही है।सीएचसी प्रभारी डॉ कुमारिल मैत्रेय का कहना है कि सुविधा शुल्क वसूलने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच की जाएंगी, सच्चाई सामने आने पर कार्रवाई होगी।
-