फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: छिबरामऊ पहुंची सपा की पीडीए साइकिल यात्रा

Sat, 18 Nov 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:36 : सपा की पीडीए साइकिल यात्रा में शामिल कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन



-पार्टी कार्यकर्ताओं ने सदर विधानसभा क्षेत्र में किया भ्रमण

संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज-गुरसहायगंज। जिले के अलग-अलग इलाकों में निकली सपा की पीडीए साइकिल यात्रा अब छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र में पहुंच गई है। शुक्रवार को दिन में सदर विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के बाद यात्रा शाम में गुरसहायगंज पहुंची। यात्रा का जगह-जगह फूलों की वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। यात्रा के मुखिया लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर प्रहार किया।
विज्ञापन


लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेतृत्व में चल रही पीडीए साइकिल यात्रा का शुक्रवार की देर शाम सपा नेता उत्कर्ष गुप्ता ने पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग फाटक के निकट फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। स्थानीय चौराहे पर सपा नेता मुकीम खां ने साथियों के साथ स्वागत किया। तिर्वा रोड सपा नेता छोटे ठाकुर के कार्यालय पर यात्रा पहुंची। पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में सिर्फ जुमलेबाजी हो रही है और आम आदमी महंगाई के बोझ में दबा जा रहा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्रम को पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, फर्रुखाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान पिंटू यादव, मनी गुप्ता, सलीम खा, राम शंकर यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें