फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार नियोजन के लिए जागरूक फैलाएं

Tue, 23 Jun 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग व एनजीओ ने संयुक्त रूप से तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया। इस दौरान महिलाओं को जागरूक करने के लिए एएनएम को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में बीते आठ दिनों से चल रहे प्रशिक्षण में प्रशिक्षक डा. सुशीला वर्मा, राजेश प्रजापति, श्वेता तिवारी ने एएनएम को बताया कि परिवार नियोजन से कई फायदे हैं। अधिक बच्चे होने से महिलाओं का शरीर भी प्रभावित होता है। खून की कमी सहित कई अन्य बीमारियां हो जाती हैं। इसलिए महिलाओं को चाहिए कि वह परिवार नियोजन के साधनों को अपनाएं।

अधिक बच्चे होने से उनके खानपान पर भी असर पड़ता है। खानपान बेहतर न हो पाने के कारण बच्चे व महिलाएं कुपोषित हो जाती हैं। इस मौके पर सीएमओ डा. पीएन वाजपेयी, डिप्टी सीएमओ व राष्ट्रीय  स्वास्थ्य मिशन से संबंधित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के अंतिम दिन सीएमओ ने एएनएम को प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें