फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल बताए यातायात नियम

Fri, 16 Jan 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को एआरटीओ कार्यालय में वाहन चालकों की आंखों का परीक्षण किया गया। बाद में साइकिलों पर यातायात नियमों से लगी पट्टिकाएं लेकर साइकिल यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


एआरटीओ कार्यालय में विनोद दीक्षित चिकित्सालय की नेत्र टीम ने वाहन चालकों के आंखों का परीक्षण किया। इस दौरान 212 वाहन चालकों की आंखों का परीक्षण किया गया। करीब 50 वाहन चालकों की रोशनी कमजोर पाई गई। इन्हें चश्मा लगाने की सलाह दी गई।

इसी तरह लोगों को यातायात नियमों से जागरूक करने के लिए एआरटीओ राहुल श्रीवास्तव व अतिरिक्त एसडीएम राजेश यादव ने साइकिल यात्रा निकाली। यात्रा में दो दर्जन से अधिक युवक साइकिलों पर सवार होकर चल रहे थे। साइकिलों के आगे यातायात नियमों से संबंधित पट्टिकाएं लिखी हुई थीं।
विज्ञापन


यात्रा जिला अस्पताल होते हुए सरायमीरा पहुंचीं। पट्टिकाओं पर दुर्घटनाओं से देर भली, दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए गलत ढंग से वाहन न चलाएं, बिना हेलमेट पहने दुपहिया वाहन का संचालन न करें, बिना सीट बेल्ट पहने चार पहिया वाहन न चलाएं, तेज व खतरनाक ढंग से वाहन न चलाएं, यातायात नियमों का पालन करते ही वाहन को अपनी दिशा में रखें आदि अपीलें की गईं। इस दौरान यात्री कर अधिकारी विक्रांत सिंह के अलावा कई ट्रांसपोर्टर, परिवहन कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें