फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ब्लाकों में बनेंगे खेल स्टेडियम, एक को हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। युवाओं की खेल प्रतिभा निखारने में अब मैदानों की कमी बाधक नहीं बनेगी। केंद्र सरकार के खेल मंत्रालय ने जिले के चार ब्लाकों में खेल स्टेडियम बनाने की तैयारी की है। छिबरामऊ के मिघौली में सात एकड़ भूमि पर 5.39 करोड़ से स्टेडियम निर्माण के लिए मंजूरी भी दे दी गई है। पहली किस्त के तौर पर ढाई करोड़ का बजट जारी कर दिया गया है। जल्द ही हसेरन, उमर्दा और गुगरापुर ब्लाक में भी स्टेडियम निर्माण की मंजूरी आने की बात अधिकारी कह रहे हैं।
विज्ञापन

करीब दो साल पहले केंद्र सरकार के खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया योजना के तहत हर जिले में स्टेडियम के निर्माण के प्रस्ताव मांगे थे। जिला प्रशासन ने छिबरामऊ के मिघौली गांव में सात एकड़, हसेरन के लाख गांव में छह एकड़, गुगरापुर के बलिदासपुर गांव में छह एकड़ और उमर्दा के कुढ़ना गांव में साढ़े छह एकड़ जमीन का प्रस्ताव शासन को भेजा था। प्रदेश के युवा कल्याण विभाग को इन स्टेडियम के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सोमवार को शासन ने छिबरामऊ के मिघौली गांव में स्टेडियम निर्माण के लिए पहली किस्त के ढाई करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। निर्माण इकाई सीएमडीएस को बनाया गया है।
सीएमडीएस के सहायक अभियंता रंजन चौरसिया ने बताया कि स्टेडियम में चार कोर्ट का निर्माण कराया जाएगा। इनमें बैडमिंटन, वालीबॉल, हॉकी और फुटबाल के कोर्ट शामिल हैं। बजट मिल गया है। जमीन का बुधवार को निरीक्षण भी कर लिया गया है। अगले हफ्ते से शिलान्यास कराने की योजना है।
विज्ञापन

देखरेख और कोच की समस्या करनी होगी दूर
कन्नौज। इससे पहले भी पूर्ववर्ती सरकार के समय ग्राम पंचायत स्तर पर मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया गया था लेकिन देखरेख के अभाव में यह दम तोड़ गए। कहीं बड़ी झाड़ियां उगी हैं तो कहीं सपाट मैदान की स्थान पर जगह-जगह गड्ढे हैं। युवा कल्याण विभाग को निर्माण के बाद नये स्टेडियम हैंडओवर कर दिए जाएंगे लेकिन इसके बाद इनकी देखरेख और संबंधित खेलों के कोचों की नियुक्ति टेढ़ी खीर होगी। सौरिख में करोड़ों से बना स्टेडियम आज भी अपने उद्देश्य में कामयाब नहीं हो सका है। स्टेडियम की स्थिति भी जर्जर हो चुकी है। जिला युवा कल्याण अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि स्टेडियम निर्माण के बाद इसकी देखरेख के लिए कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। कोच की भी नियुक्ति के प्रयास होंगे। शासन से इसके लिए मदद मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें