फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : 100 मीटर दौड़ में अचल सिंह व निधि अव्वल

विज्ञापन
फोटो:18: देवधर आश्रम इंटर कॉलेज करीमपुर में गोला फेंकती छात्रा। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। गुगरापुर क्षेत्र के देवधर आश्रम इंटर कॉलेज करीमपुर में युवा कल्याण विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता हुई। 100 मीटर बालक दौड़ में अचल सिंह और बालिका वर्ग में निधि पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

बुधवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य बीडी कटियार व क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अपूर्वा सिंह ने गुगरापुर क्षेत्र की खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। 100 मीटर दौड़ में दूसरे नंबर ऋषि व तृतीय स्थान पर सौरव मिश्र रहे। बालिका वर्ग में राधा द्वितीय व नीतू राठौर तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर बालिका दौड़ में अल्का प्रथम, राधा द्वितीय व कामिनी तृतीय स्थान पर रहीं।
बालक वर्ग में प्रथम राहुल यादव, द्वितीय गौरव यादव व तृतीय सौरव मिश्र रहे। लंबी कूद बालक वर्ग प्रतियोगिता में नजीबुल हसन प्रथम, जय शिव यादव द्वितीय और ऋषि कुमार तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अनविका प्रथम, अल्का द्वितीय और रुचि तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

बालक वर्ग गोला फेंक में कैलाश नाथ, रसूल अहमद व मुकेश यादव क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सुरभि प्रथम, अंशी द्वितीय व पूजा तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वैभव तिवारी, शिव सेंगर आदि मौजूद रहे।

फोटो:19: लंबी कूद में दमखम दिखाती प्रतिभागी। संवाद- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें