फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : चोरों ने किसान के घर को बनाया निशाना, जेवर-नकदी पार

विज्ञापन
फोटो 24सीएचबीपी52: बिखरा पड़ा सामान दिखाता गृहस्वामी। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख। छत के रास्ते घर में घुसे चोर 80 हजार रुपये और करीब चार लाख के जेवर उठा ले गए। वारदात के वक्त घर की महिलाएं पड़ोस में आयोजित भगवान श्रीकृष्ण की छठीं में गई थीं, जबकि पुरुष घर में ही सो रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भटपुरी गांव निवासी गिरीश चंद्र यादव की पत्नी निर्मला देवी, मां लौंगश्री, बेटी रुचि मंगलवार को पड़ोस में आयोजित भगवान श्रीकृष्ण की छठी में गई थीं। गिरीश चंद्र यादव और परिवार के अन्य पुरुष सो रहे थे। रात में पड़ोसी के टिनशेड से होकर चोर छत से होते हुए घर घुस गए। चोर कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर रुचि का एक हार, एक चेन, एक मंगलसूत्र, माला, एक जोड़ी पायल, तोड़िया, झाले, खडुआ और सोने की चार चूड़ी और अलमारी में रखे 80 हजार रुपये उठा ले गए।
चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब चार लाख रुपये है। रात करीब दो बजे लौटने पर बिखरा सामान देखकर परिवार की महिलाओं के होश उड़ गए। घर में सो रहे पुरुषों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। सीओ शिवकुमार थापा ने बताया कि जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें