नदसिया। ऑनलाइन हुई कुबूडो चैंपियनशिप में कन्नौज के गोविंद ने रजत पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता कोविड संक्रमण के कारण 21 मई को ऑनलाइन आयोजित की गई थी।
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के ही सिद्धार्थ श्रीवास्तव को प्रथम, गोविंद को द्वितीय व दीपक राठौड़ को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में 200 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। उत्तर प्रदेश प्रथम, केरल द्वितीय व तमिलनाडु तृतीय स्थान पर रहा। सर्वाधिक मेडल जीतने वाला राज्य उत्तर प्रदेश रहा। कार्यक्रम का संचालन सुनील श्रीवास्तव ने किया। मिथुन श्रीवास्तव, विभव प्रताप सिंह व अभिनव मिश्रा निर्णायक रहे।