फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: तेज रफ्तार वैन ने बाइक में मारी टक्कर, तीन भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। बाइक से कानपुर के उत्तरीपुरा जा रहे तीन भाइयों की सोमवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार वैन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने कानपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। जान गंवाने वालों में दो चचेरे भाई और उनकी बुआ का बेटा शामिल है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

हादसा सोमवार की सुबह करीब नौ बजे ठठिया थाना के भदौसी गांव के पास हुआ। ठठिया थाना क्षेत्र के सिरसइअन पुर्वा गांव निवासी चचेरे भाई गौरेलाल (45), अजय (35) के साथ उनकी बुआ का बेटा प्यारेलाल (50) एक ही बाइक पर सवार होकर पारिवारिक काम से कानपुर के उत्तरीपुरा जा रहे थे। भदौसी गांव के पास मोड़ पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वैन समेत फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने गौरेलाल व प्यारेलाल को मृत घोषित कर दिया। अजय की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में ही अजय ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।तिर्वा। सड़क हादसे में तीन भाईयों की मौत से ठठिया के सिरसइअनपुर्वा में कोहराम मच गया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से हर तरफ चीख-पुकार मच गई। तीनों ही भाई मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। तीनों के परिजनों ने सोमवार की शाम ठठिया थाना पहुंचकर आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

सिरसइअनपुर्वा निवासी प्यारेलाल, अजय और गौरेलाल के परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। तीनों ही भाई मजदूरी करके परिवार की देखरेख करते थे। हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद प्यारेलाल व अजय की पत्नी समेत बच्चे थाना पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि हादसे में मौत का शिकार हुए अजय दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। तीन दिन पहले ही दिल्ली से गांव आया था। रविवार को कानपुर जनपद के शिवराज पुर गांव में स्थित ससुराल में पूजा में शामिल होने के लिए पत्नी सोनी व अंशु , बिट्टी, व देव के साथ गया था। पूजा में शामिल होने के बाद देर रात को गांव वापस आ गया। सोमवार की सुबह कोई जरूरी काम के लिए गौरेलाल व प्यारेलाल के साथ बाइक से उत्तरी पूरा गांव जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन



प्यारेलाल जन्म से ननिहाल में रहता था और मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार पत्नी समेत छह बच्चों के साथ जीवन-यापन कर रहा था। हादसे में मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


हादसे में मृतक प्यारेलाल की चार बेटियां निकिता, नेहा, राधा, शालिनी व दो बेटों, प्रांशु व छोटू में बड़ी बेटी निकिता की दो साल पहले शादी कर दी थी। अब तीन बेटियों की शादी समेत परिवार के पालन-पोषण कैसे होगा, यह चिंता परिवार को सताने लगी है। परिजनों ने बताया कि गौरेलाल ने शादी नहीं की थी ओर खेतीबाड़ी कर जीवन-यापन कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें