फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: विशेष लोक अदालत का आयोजन 21 अगस्त से

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन 21 से 23 अगस्त तक किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अभियान के माध्यम से न्याय को सरल, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण तरीके जन-जन तक पहुंचाने तथा आपसी सहमति एवं संवाद के माध्यम से लंबित वादों का निस्तारण किया जाता है।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव न्यायाधीश अनुजा सिंह ने बताया कि अभियान का 21 अप्रैल से शुरू है। इसे लेकर 21, 22 एवं 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष लोक अदालत में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पक्षकारों के मध्य सुलह समझौते के लिए पूर्व सुलह बैठकों एवं वार्ताओं का आयोजन राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरणों, समितियों की मध्यस्थता में किया जाएगा।
यहां प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी पक्षकारों को आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। पक्षकार इन सुलह वार्ताओं में व्यक्तिगत रूप से अथवा वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हो सकते हैं। जिन वादकारियों के मामलें सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है वे अपने मामलों को विशेष लोक अदालत में सम्मिलित कराने के लिए सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फार्म 31 मई तक भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें