फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने सदर विधायक का किया स्वागत

Sat, 04 Jul 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कन्नौज के सदर विधायक अनिल दोहरे को विधानसभा की अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति समिति का सभापति का दायित्व सौंपा है। इसकी जानकारी मिलते ही सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


सपा विधायक शनिवार की शाम सपा के नगर कार्यालय पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इस मौके पर मिठाइयां भी बांटी गई। सपा विधायक ने बताया कि विधानसभा में इस समिति का दायित्व अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों के हितों की रक्षा करना है।

सरकारी नौकरियों और ठेकों में रिजर्व कोटे के तहत काम चल रहा है, अथवा नहीं, इसकी जांच समिति करती है। इसके अलावा एससी/एसटी से संबंधित लोगों के शोषण व उत्पीड़न के मामलों की जांच भी समिति द्वारा की जाती है। इसके लिए विधानसभा में उन्हें एक कार्यालय भी स्टाफ के साथ मुहैया कराया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीएम ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से पालन करेंगे। इस मौके पर नगर अध्यक्ष फिदा हुसैन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह यादव, ग्राम प्रधान रामनरेश यादव, स्वदेश यादव, शिक्षक नेता मुकेश यादव, आबिद खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें