फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पेपर लीक के विरोध में सपाइयों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील में धरना दिया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी को सौंपा। साथ ही तहसील से सौरिख तिराहे स्थित तिरंगा चौक तक हाथों में तिरंगा लेकर पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन


सपा के प्रदेश सचिव आकाश शाक्य के नेतृत्व में सपाई तहसील पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने नीट समेत विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी उठाई। दीपू चौहान व अधिवक्ता चंद्रजीत यादव ने आरोप लगाया कि सरकार रोजगार, शिक्षा और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने में विफल रही है। धरना के बाद कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पैदल मार्च निकाला।
इस दौरान अधिवक्ता राजेश शाक्य, दिनेश शाक्य, रामबाबू शाक्य, योगेंद्र यादव, सचिन शाक्य, सत्यम कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, स्वदीप शाक्य, महेंद्र कुशवाहा, संजीव यादव, प्रणव सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें