फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सपा मुखिया की गिरफ्तारी पर भड़के सपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सपा मुखिया और इत्रनगरी सांसद अखिलेश यादव की दिल्ली में गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को सपाइयों ने प्रदर्शन किया। तिर्वा क्रॉसिंग स्थित लोहिया चौराहे पर सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अंशू पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अखिलेश यादव को तत्काल रिहा करने की मांग की।
विज्ञापन



प्रदर्शन के दौरान हाथों में संविधान की किताब लेकर बैठे सपा नेता ने कहा कि सपा मुखिया युवाओं के बीच अपनी बात रखने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार किया जाना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। भाजपा सरकार नौजवानों पर अत्याचार कर रही है और रोजगार देने के बजाय उनके अधिकार छीन रही है। पूर्व विधायक कलियान सिंह दोहरे ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है और वोट चोरी के माध्यम से लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है।
सपा की प्रदेश सचिव शशिमा सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता तब तक सड़कों पर आंदोलन करते रहेंगे, जब तक चुनाव आयोग के प्रमुख ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते। चुनाव आयोग पूरी तरह भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। प्रदर्शन के दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिगंबर सिंह यादव, बंटी शर्मा, दरोगा कटियार, अर्चना मिश्रा, अजय कश्यप, दीपक यादव, आरिफ जमा, कल्लू पाल, आकाश शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें