सपा सरकार दोबारा सत्ता में वापसी करेगी। जनता विकास
को ही तरजीह दे रही है। जिसका आईना बिहार का विस चुनाव है। सपा की सरकार ने
चुनाव में जो भी वादे किए थे, वह सभी पूरे किए हैं।
उक्त बातें शेखाना
मोहल्ले में सयुस के प्रदेश उपाध्यक्ष नाजिम खां की बहन के शादी-समारोह
में शामिल होने आईं संस्कृत कल्याण मंत्री अरुणा कोरी ने कही। उन्होंने कहा
कि भाजपा के विकास माडल को जनता भलीभांति समझ चुकी है। मोदी सरकार ने जनता
को गुमराह करके लोकसभा चुनाव में वोट बैंक हासिल कर लिया।
पर उनकी असलियत
सामने आने के बाद जनता ने उनको दिल्ली व बिहार में सूपड़ा साफ करके करारा
जवाब दिया है। इस दौरान दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजपाल कश्यप, आबिद
रजा, जुनैद अहसन समेत अन्य अधिकारी व प्रशासनिक अफसर मौजूद थे।