फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के मुद्दे पर सपा लड़ेगी चुनाव

Mon, 16 Nov 2015 11:56 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सरकार दोबारा सत्ता में वापसी करेगी। जनता विकास को ही तरजीह दे रही है। जिसका आईना बिहार का विस चुनाव है। सपा की सरकार ने चुनाव में जो भी वादे किए थे, वह सभी पूरे किए हैं।
विज्ञापन


उक्त बातें शेखाना मोहल्ले में सयुस के प्रदेश उपाध्यक्ष नाजिम खां की बहन के शादी-समारोह में शामिल होने आईं संस्कृत कल्याण मंत्री अरुणा कोरी ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के विकास माडल को जनता भलीभांति समझ चुकी है। मोदी सरकार ने जनता को गुमराह करके लोकसभा चुनाव में वोट बैंक हासिल कर लिया।

पर उनकी असलियत सामने आने के बाद जनता ने उनको दिल्ली व बिहार में सूपड़ा साफ करके करारा जवाब दिया है। इस दौरान दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजपाल कश्यप, आबिद रजा, जुनैद अहसन समेत अन्य अधिकारी व प्रशासनिक अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें