फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने परिजनों को भेजी आर्थिक सहायता

Tue, 21 Apr 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। छात्रा प्रतीक्षा पाल की हत्या के बाद सपा का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहु़ंचा। नेताओं ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा भेजी गई आर्थिक सहायता की चेक परिजनों को सौंपी। साथ ही भविष्य में हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सलोवा जिलाध्यक्ष अंशू पाल व पूर्व महासचिव रामभजन पाल ने भेजी गई 50 हजार रुपये आर्थिक सहायता परिजनों को सौंपी। सलोवा जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घटना की जानकारी मिलते ही शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के साथ ही प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कन्नौज बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामभजन पाल ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। नेताओं ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी यदि परिवार को किसी प्रकार की कानूनी या आर्थिक सहायता की आवश्यकता होगी, तो पार्टी पूरी तरह सहयोग करेगी। इस दौरान पूर्व प्रधान भूरे यादव, उमेश पाल, विवेक पाल, रंजू पाल, मनोज राजपूत, शैलेंद्र पाल, आलोक पाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।




ये था मामला

नगर के भैनपुरा नई बस्ती निवासी प्रतीक्षा पाल उर्फ आशिका पाल रविवार को घर से मां की दवा लेने निकली थी। उसी दिन उसकी हत्या कर शव फर्रुखाबाद रोड स्थित काली नदी पुल के आगे सड़क के किनारे 15 फिट गहरी खाई में फेंक दिया गया था। पुलिस इस मामले में हत्यारोपी फतेहगढ़ के सेंट्रल जेल चौराहा निवासी अनीश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें