फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में जीतेंगे पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी-डिंपल

Fri, 04 Mar 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
विधान परिषद के चुनाव में सदर ब्लाक में मतदान करने के बाद सांसद डिंपल यादव ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि एमएलसी चुनाव में पार्टी के सभी अधिकृत प्रत्याशी विजयी होंगे।
विज्ञापन



कहा कि बजट से किसानों को फायदा मिलेगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है। यदि इस बजट से किसानों को फायदा मिलता है तो अच्छी बात है। सांसद डिपंल ने कहा कि इटावा-फर्रुखाबाद सीट पर सपा के अधिकृत प्रत्याशी पुष्पराज जैन की जीत सुनिश्चित है।

 
सांसद ने कहा कि सरकार इत्र उद्योग को बढ़ाने के लिए बराबर प्रयासरत है। कई करोड़ रुपये की लागत से इत्र पार्क की स्थापना कराई जा रही है।


पत्रकार वार्ता के दौरान उनके साथ सीएम के निजी सचिव गजेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा, जिला पंचायत अध्यक्ष शिल्पी कटियार, कोषाध्यक्ष कैश खां, संजू कटियार, गुड्डू सक्सेना, ब्लाक प्रमुख नीलू यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रीतू कटियार, हसीब हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




डिंपल ने कार्यकर्ताओं से पूछीं समस्याएं- कन्नौज। सांसद डिंपल यादव का काफिला गुरुवार को वोट डालने के बाद सीधे समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचा। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से रूबरू हुईं और उनकी समस्याएं पूछीं। उन्होंने सभी पार्टीजनों से विधानसभा चुनाव 2017 के लिए जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें