छिबरामऊ। राम के नाम पर एकत्रित चंदे और जमीनों में भ्रष्टाचार करने वाले कभी जनता के हितैषी नहीं हो सकते हैं। भाजपा सरकार ने महंगाई बढ़ाकर आम जनता की जेब में डाका डालने का काम किया है। शनिवार को बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के आवास पर सपा एमएलसी राजपाल कश्यप ने पत्रकार वार्ता में यह बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि सरसों का तेल, डीजल-पेट्रोल, गैस सिलिंडर के दाम किस तरह बढ़ाए गए हैं, यह सब जानते हैं। बीजेपी ने सबसे ज्यादा अपराधियों को टिकट दिए हैं। इस सरकार में गुंडे क्रिकेट खेल रहे हैं और जनता खुद को असुरक्षित मान रही है। अब पिछड़े, दलित, किसान, नौजवान, व्यापारी सपा के साथ हैं। बीजेपी अपनी हार देखकर बौखला रही है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह यादव, नरेश वर्मा, चंद्रजीत यादव, रॉबिन यादव, मोहित यादव, आलोक दुबे आदि मौजूद रहे। (संवाद)