फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में बढ़े अपराध, निर्दोषों को भेजा जेल

Wed, 13 Jul 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
कोतवाली में धरना देते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था व अन्य मामलों को लेकर भाजपा के प्रदेश व्यापी कोतवाली, थाना घेराव के तहत बुधवार को भाजपाइयों ने स्थानीय कोतवाली का घेराव कर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री मुर्दाबाद, पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। कई लोगों ने अपने भाषण में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन


कोतवाली के घेराव को लेकर पहले स्थानीय राम मंदिर में तमाम भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसके बाद जिला महामंत्री देवेंद्र देव के नेतृत्व में एक जुलूस निकाल कर भाजपाई कोतवाली जा पहुुंचे। यहां  भाजपाई नारेबाजी कर कोतवाली के अंदर धरना देने की तैयारी करने लगे।  कोतवाल अशोक धर पांडेय ने भाजपाइयों को कोतवाली के बाहर जाकर धरना देने के लिए विवश कर दिया। इसके बाद भाजपाइयों ने गेट पर धरना शुरू कर दिया। थोडी देर में जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना पांडेय भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंच गईं। इसके बाद कार्यकर्ताओं  ने अंदर जाकर धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में चारो ओर गुंडाराज व्याप्त है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी सत्ता पक्ष के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं। प्रदेश में हुए तमाम दंगों में पुलिस ने सरकार के इशारे पर तमाम निर्दोष भाजपाइयों को जेल भेजने का काम किया है। प्रदेश में लूट व हत्या जैसे अपराध हो रहे हैं। सपा सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। अर्चना पांडेय ने कहा कि अगर निर्दोष कार्यकर्ताओं को जेल भेजना पुलिस ने बंद नहीं किया तो भाजपा सरकार बनने पर ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष राम कुमार पाठक, अनुराग गुप्ता, शिवा गुप्ता, राजीव ठाकुर, अल्प संख्यक मोर्चा के कासिम खां, अफजारुल रहमान हैकल आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें