फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सपा ने मनाई लोहिया जयंती, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जिला कार्यालय में डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई। इस अवसर पर उन्होंने लोहिया पार्क की दुर्दशा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा। पूर्व विधायक सहित कई पार्टी नेता लोहिया पार्क पहुंचे और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वह तिर्वा क्रासिंग पहुंचे और वहां स्थापित लोहिया प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नारेबाजी की। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में सपा कार्यालय पर एक गोष्ठी हुई। पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे ने कहा कि डॉ. लोहिया का सपना था कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे और सभी को रोजगार मिले। कार्यकर्ताओं ने मानपुर स्थित लोहिया पार्क में सफाई की। इस अवसर पर सपा नेता पीपी सिंह बघेल, हसीब हसन, इंद्रेश यादव, अंशू पाल, रजनीकांत यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें