फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: होर्डिंग हटाने पर सपाई व पालिकाकर्मी भिड़े, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर में लगी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन की होर्डिंग हटाने को लेकर मंगलवार को नगर पालिकाकर्मियों और सपाइयों के बीच तीखी नोंकझोक हुई। सपाइयों ने कार्रवाई को गलत बताया। वहीं, पालिकाकर्मियों ने रुटीन के मुताबिक होर्डिंग हटाने की बात कही है।
विज्ञापन

अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिन पर सपाइयों की ओर से शहर में जगह-जगह होर्डिंग व कटलेट्स लगाए गए थे। नगर पालिका कर्मियों द्वारा हटा दिया गया। समाजवादी पार्टी कार्यालय के सामने लगे होर्डिंग हटाने पर सपाई पालिकाकर्मियों से भिड़ गए। नोंकझोक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को लेकर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका श्यामेंद्र मोहन चौधरी का कहना है कि किसी दल या पार्टी के प्रति द्वेष भावना से कोई कार्य नहीं किया गया। पालिकाकर्मी रुटीन कार्य कर रहे थे, जिन्हें जबरदस्ती रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें