फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा और भाजपा समर्थक भिड़े, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। उमर्दा ब्लाक प्रमुख पद परनामांकन के लिए सपा और भाजपा समर्थकों में झड़प, मारपीट और पथराव हुआ। हंगामा रोकने के दौरान पुलिस पर भी उपद्रवियों ने पत्थर फेंके। नामांकन दाखिल होने के बाद दोनों दलों के कार्यकर्ता शांत होकर घर चले गए।
विज्ञापन

ब्लाक गेट पर सुबह से सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। भीड़ देखकर पुलिस ने कई बार दोनों पार्टियों के समर्थकों को लाठियां पटक कर हटाया। कार्यकर्ताओं की भीड़ हटाने के दौरान पुलिस से भी सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हुुई। गेट पर मौजूद सपा व भाजपा समर्थकों के बीच नारेबाजी करने से मारपीट और पथराव हुआ। पुलिस ने दोनों को शांत कराया। हंगामे के बीच सपा प्रत्याशी अनुराधा राजपूत ने नामांकन किया। भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा और उनकी पत्नी ज्योत्सना वर्मा ने नामांकन दाखिल किया। दूसरी ओर सपा के जिला प्रवक्ता विजय द्विवेदी ने आरोप लगाया कि रामराज का दावा करने वाली सरकार में लोकतंत्र की हत्या की गई है। सपा प्रत्याशियों को नामांकन करने से रोका गया। उनके पर्चे फाड़ दिए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपद्रव किया। इसे प्रशासन आंख बंद कर देखता रहा। इस मौके पर सपा प्रत्याशी अनुराधा राजपूत, हरिओम यादव समेत अन्य सपाई मौजूद रहे।
उमर्दा ब्लाक में चार नामांकन, सभी वैध
तिर्वा। ब्लाक प्रमुख पद के लिए भाजपा से अजय वर्मा, सपा से अनुराधा राजपूत, पूर्व ब्लाक प्रमुख ज्योत्सना वर्मा व प्रतिमा ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद शाम चार बजे जांच की गई। आरओ जीतेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी नामांकन वैध पाए गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें