फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए सॉस एप बनेगा सॉस एप हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी पेशा महिलाओं और छात्राओं को अब विषम परिस्थितियों में मदद के लिए पुलिस को फोन करने की जरूरत नहीं होगी। यूपी 112 पुलिस ने एक विशेष ‘सॉस एप’लाॅंच किया है।
विज्ञापन

एप डाउनलोड करने के बाद सिर्फ एक पैनिक बटन दबाने पर ही पुलिस लोकेशन ट्रेस कर पांच से 10 मिनट में मौके पर होगी।
छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए यूपी पुलिस हाईटेक ढंग से हर संभव प्रयास कर रही है। यूपी डायल 112 ने सॉस एप लॉंच किया है। यह एप कोई भी महिला, छात्रा और बुजुर्ग अपने स्मार्ट मोबाइल फोन पर डाउनलोड कर सकता है।
इसके डाउनलोड करने के बाद किसी भी महिला या छात्रा मुसीबत में फंसती है, तो तत्काल एप पर मौजूद पैनिक बटन दबाना होगा।
बटन दबाने के बाद पीड़ित की लोकेशन सीधे यूपी 112 कार्यालय लखनऊ के पास पहुंच जाएगी। फिर चाहे पीड़ित किसी सार्वजनिक स्थान, टैक्सी, बस या प्राइवेट वाहन में सफर में हो, पीआरवी वैन उस लोकेशन को ट्रेस कर तत्काल पहुंचेगी।
विज्ञापन

एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि एप महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए कवच की तरह काम करेगा। नौकरी के लिए घर से बाहर आने-जाने वाली महिलाओं और छात्राओं को मोबाइल में इस एप को डाउनलोड करना जरूरी है। जल्द ही जिले में एप की जागरूकता के लिए पुलिस का अभियान चलेगा।
पुलिस के साथ परिजनों को मिलेगी लोकेशन
सॉस एप को डाउनलोड करने के बाद पुलिस के साथ अपने खास लोगों को भी पैनिक बटन दबाने के बाद लोकेशन मिलेगी। इसके लिए पीड़ित को एप में दोस्त, पड़ोसी या सहकर्मी के मोबाइल पर डाउनलोड एप का कोड नंबर दर्ज करना होगा। इससे लोकेशन जाने के बाद वह खुद भी मदद के लिए पीड़िता तक आसानी से पहुंच जाएगा।
सॉस एप जीपीएस क्षमता वाले मोबाइल पर काम करेगा
सॉस एप जीपीएस क्षमता वाले मोबाइल पर काम करेगा। पैनिक बटन दबाते ही पीड़िता के मौके वाले स्थान को यूपी 112 कार्यालय की एलईडी में मानचित्र पर साक्षा करेगा। आपातकालीन बटन दबते ही लोकेशन के आधार पर पुलिस काम करने लगेगी। बटन दबने के बाद एप को चालू रखना जरूर होगा। लोकेशन ट्रेस करने में पुलिस को मदद मिल सके।
विज्ञापन

एप की प्रमुख विशेषताएं
- संकट में एक बटन दबाते ही कई लोगों को सचेत करने की क्षमता।
- संदेश जाने के बाद पुलिस के साथ परिचित तत्काल होंगे अलर्ट।
- पुलिस के साथ ही खास लोगों को मदद के लिए जोड़ सकते हैं।
- संदेश के साथ मानचित्र में आपका स्थान मदद करने वाले को दिखेगा।
- बटन दबाते ही दो सेकेंड में मदद के लिए संदेश पहुंचेगा।
- भेजे गए संदेश को सुरक्षित रख सकते हैं और कभी भी देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें